गोरखपुर: खोराबार गोरखपुर के वार्ड नं 3 में सदर सांसद रवि किशन ने कई कार्यों का किया लोकार्पण
खोराबार गोरखपुर का वार्ड नं 03 के खोराबार ग्राउन्ड पर लोकार्पण व स्वागत कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। लोक सभा चुनाव नजदीक आ चुका है, इसी क्रम में गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद रवि किशन शुक्ला ने कार्यक्रम स्थल पहुचकर सांसद रवि किशन शुक्ला का लोगों ने अपने वार्ड में गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। वही सांसद रवि किशन ने कई कार्यो का लोकार्पण कर सभा को संबोधित किया।