गोरखपुर: चिलुआताल क्षेत्र के मोहरीपुर की रहने वाली पीड़िता पहुंची गोरखपुर प्रेस क्लब नगर निगम के अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप
मोहरीपुर की रहने वाली पीड़ित आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंची, उसने आरोप लगाया कि नगर निगम के अधिकारियों ने मेरे नंबर की जमीन में बने मकान को गिरा दिया। जब हमने पैमाइश करने की बात कही तो उन्होंने कहा कि मेरा केवल जमीन खाली करने का काम है, पैमाइश का काम मेरा नहीं। उसने कहा कि जिस नंबर पर बुलडोजर से मेरा मकान गिराया गया उस नंबर पर कभी कोई रोड था ही नही।