Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Crimenews

हेडलाइन: बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी उपलब्धि: दो माह की गर्भवती महिला के पेट से निकला ढाई किलो का सिस्ट, महज दो रुपये में हुआ सफल ऑपरेशन बेगूसराय: बेगूसराय सदर अस्पताल ने एक बार फिर जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम देकर सरकारी स्वास्थ्य व्यवस्था की बड़ी मिसाल पेश की है। शुक्रवार को 29 वर्षीय रीता देवी के पेट से करीब ढाई किलो वजन का विशाल सिस्ट सफल ऑपरेशन के जरिए निकाला गया। महिला दो माह की गर्भवती थी। मरीज की जान बचाने के लिए परिजनों की सहमति से गर्भसमापन (दो माह के गर्भ को हटाकर) किया गया तथा परिवार नियोजन (फैमिली प्लानिंग) की प्रक्रिया भी की गई। सदर अस्पताल की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. प्राची के नेतृत्व में विशेषज्ञों की टीम ने यह जटिल सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की। डॉक्टर ने बताया कि महिला लंबे समय से पेट दर्द और सूजन की समस्या से परेशान थी। पहले वह निजी स्तर पर इलाज के लिए पहुंची थी, लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण इलाज कराने में असमर्थ थी। डॉ. प्राची ने बताया कि निजी अस्पताल में इस तरह की सर्जरी पर करीब 50 हजार रुपये तक खर्च आ सकता था। इसलिए उन्होंने मरीज को सदर अस्पताल आने की सलाह दी। महिला ने सदर अस्पताल में मात्र दो रुपये का पर्चा कटवाया, जांच के दौरान बड़े सिस्ट की पुष्टि हुई और फिर विशेषज्ञ टीम ने सफल ऑपरेशन कर सिस्ट को निकाल दिया। सर्जरी के बाद महिला की हालत सामान्य और स्थिर है। इस सफल ऑपरेशन ने न सिर्फ एक महिला की जान बचाई, बल्कि यह भी साबित किया कि सरकारी अस्पतालों में अनुभवी डॉक्टरों और बेहतर टीमवर्क के दम पर जटिल ऑपरेशन भी बेहद कम खर्च में संभव हैं। इस उपलब्धि के बाद डॉ. प्राची और पूरी मेडिकल टीम की सराहना हो रही है तथा सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। #CMBihar #Begusarai #BreakingNews #viralreelsシ #SamratChoudhary #begusaraibreaking #begusaraibreaking #CMBiharNitishKumar #munger #खगड़िया #samratchoudhary #ramdiri #मधेपुरा #न्यूज18 #पूर्णिया #doctor #नगरनिगम #FacebookPage #Police #police #बलिया #बलिया #DSP #Bihar #Bihar

Bihar, India | Jul 31, 2026