ग्वालियर में बच्चा चोरी की अफवाह ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दे दी। ग्वालियर के जनकगंज थाना क्षेत्र स्थित संजय नगर में टी.जी.एस मॉडर्न स्कूल के पास एक महिला को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने घेर लिया और उसके साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो गुरुवार सुबह 9 बजे से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।