घाटमपुर: रामपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खलिहान में मिला युवक का शव
घाटमपुर थाना क्षेत्र के रामपुर मोड़ के पास सड़क किनारे खलिहान में 38 वर्षीय युवक झुंडू का शव पड़ा मिला।थाना प्रभारी धनंजय पांडे ने मंगलवार शाम 5 बजे बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।फोरेंसिक टीम बुलाकर घटना की जांच कराई गई है।प्रारंभिक जांच में दुर्घटना से मौत का मामला लग रहा है।मृतक भट्ठे में काम करता था।आवश्यक कार्रवाई की जा रही है