BAGHPAT DESK : बागपत में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत युवाओं ने रैली निकालकर लोकतंत्र की मजबूती का संदेश दिया।
डीएम दिव्यांशु पटेल के निर्देशन में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत अभियान की शुरुआत हुई। यमुना इंटर कॉलेज से निकली रैली को सीडीओ एवं स्वीप नोडल अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली मुख्य बाजार से होते हुए राष्ट्र वंदना चौक पहुंची, जहां छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को जागरूक किया।
अधिकारियों ने बताया कि 17 नवंबर को मतदाता सूची की प्रारूप प्रति जारी होगी। एक जनवरी 2027 तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा फार्म-6 भरकर मतदाता बन सकते हैं। इसके लिए एक जनवरी 2009 या उससे पहले जन्मे पात्र युवा आवेदन कर सकेंगे।
वहीं, 21 और 22 नवंबर तथा 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान दिवस आयोजित होंगे। मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, संशोधन और पते में बदलाव के लिए 16 दिसंबर 2026 तक आवेदन किया जा सकेगा।
इसके अलावा वोटर हेल्पलाइन नंबर 1950
Baghpat, Bagpat | Nov 14, 2026