सूरजगढ़: गरीबनगर गांव में श्री श्री 1008 श्री महारूद्र हनुमान महायज्ञ के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
सूरजगढ़ा प्रखंड के गरीबनगर गांव में 21 अप्रैल 2026 से श्री श्री 1008 श्री महा रूद्र हनुमान महायज्ञ शुरू हुआ जो शुक्रवार 1 मई 2026 तक चलेगा. शुक्रवार अपराह्न 3 बजे यज्ञ के अंतिम दिन यज्ञ स्थल पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई. सुबह से ही पूजा अर्चना हवन एवं पूर्णाहुति कार्यक्रम में शामिल होने आसपास के गांव से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे.