मांट: कस्बा टेंटीगांव में दिव्यांग व्यापारी के घर तमंचे की नोंक पर डाका, क्षेत्र में मचा हड़कम्प
Mat, Mathura | Apr 24, 2026 मांट तहसील के कस्बा टेंटीगांव में आधा दर्जन बदमाशों ने डकैती की घटना को अंजाम देकर सनसनी फैला दी।हरिया नगला रोड पर रहने वाले व्यापारी अजय अग्रवाल के घर में आज रात डेढ़ बजे करीब आधा दर्जन बदमाश छत पर लगे लोहे के जाल का ताला काट कर अंदर घुसे और अवैध हथियारों का भय दिखा कर सभी परिजनों के हाथ पैर और मुंह बांध दिए,और मोबाईल छीन लिए