महोबा: महोबा के गोरखगिरी पर्वत पर कॉमन योग प्रोटोकॉल का हुआ अभ्यास
Mahoba, Mahoba | Jun 16, 2026 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम "स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग" के तहत योग सप्ताह के दूसरे दिन गोरखगिरी पर्वत स्थित मेडिटेशन सेंटर में कॉमन योग प्रोटोकॉल का अभ्यास किया गया। योग प्रशिक्षक सचिन गुप्ता, सुनीता कुशवाहा व पतंजलि के सुशील कुमार ने योग कराया। अनुकृति खरे ने विशेष आसन किए। नोडल अधिकारी डॉ. ममता वर्मा ने बताया कि कई गांवों में योगाभ्यास हुआ।