कालपी: सूरत में कुआंखेड़ा गांव के युवक ने ऑनलाइन गेमिंग में रुपए हारने के बाद फांसी लगाकर किया सुसाइड, शव गांव पहुंचा
Kalpi, Jalaun | May 12, 2026 कदौरा क्षेत्र के ग्राम कुआं खेड़ा निवासी 20 वर्षीय चमन साहू ने गुजरात के सूरत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, वही मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे जब उसका शव एम्बुलेंस से गांव पहुंचा तो परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया, परिजनों के अनुसार चमन ऑनलाइन गेमिंग में बड़ी रकम हार गया था, जिसके चलते वह मानसिक तनाव में था।