बल्लबगढ़: सेक्टर 8 में स्थित उद्योग मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर लगा होली खेलने वालों का ताँता
होलिका दहन के अगले दिन यानी आज उद्योग मंत्री हरियाणा सरकार पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर होली खेलने वालों का ताजा लगा हुआ है। उनके चाहने वाले और समर्थक उन्हें गुलाल लगाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने क्षेत्र वासियों और देशवासियों को होली के इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दी।