बल्लबगढ़: सोहना रेलवे पुल पर होली खेलकर घर लौट रहे ऑटो सवार एक युवक की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल
बीती देर शाम के तिगांव के रहने वाले तीन युवक गांव गौंची से होली खेलकर ऑटो में बैठकर अपने घर की ओर लौट रहे थे। कि तभी सोहना रेलवे फ्लाईओवर के ऊपर उनका ऑटो अज्ञात कारणों के चलते अनियंत्रित होकर पलट गया। इस सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनमें से एक को दिल्ली इलाज के लिए रेफर किया गया है तो दूसरा उपचाराधीन है।