बल्लबगढ़: सेक्टर 8 स्थित कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा के कार्यालय पर देखा समर्थक और कार्यकर्ताओं के बीच दोगुना जश्न का माहौल
होली के पावन पर्व के दिन कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा सूबे की नायब सैनी सरकार में भारी भरकम मंत्रालय के पद पाने के बाद पहली बार आज जब अपने कार्यालय पर पहुंचे तो उनके कार्यकर्ताओं और समर्थकों में दोगुना जश्न का माहौल देखा गया। और वे सभी यहां ढोल नगाड़ों की थाप पर जमकर नाचते दिखाई दिए। मंत्री महोदय ने बल्लभगढ़ की देवतुल्य जनता का आभार भी व्यक्त किया।