प्रतापगढ़: छोटी सादड़ी में कुण्ड की पाल पर सो रहा व्यक्ति गिरकर पानी में डूबा, अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी नगर में नीमच रोड स्थित गोविंदेश्वर महादेव मंदिर के सामने बने कुण्ड में गिरने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति रविवार रात कुण्ड की पाल पर सो रहा था और करवट बदलने के दौरान अचानक कुण्ड में गिर गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से पुलिस ने व्यक्ति को कुण्ड से बाहर निकाला और 108 एम्बुलेंस की सहायता