गुना नगर: सिंघाड़ी रोड पर पेड़ से लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, आत्महत्या की आशंका
गुना जिले के सिंघाड़ी रोड इलाके में 35 वर्षीय राजपाल सिंह अहीरबार का शव खेत के पास पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। राजपाल मजदूरी का काम करते थे और कुशमौदा नई बस्ती में परिवार के साथ रह रहे थे। परिजनों के मुताबिक सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे, जहां युवक मृत मिला। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।