महोबा: गांधीनगर में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का लगाया आरोप
Mahoba, Mahoba | May 12, 2026 महोबा के गांधीनगर इलाके में 32 वर्षीय रश्मि सोलंकी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पति द्वारा उल्टी-दस्त से तबीयत बिगड़ने की बात कही गई, जिसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने बताया जांच कि जा रही है पीएम रिपोर्ट के आधार पर आगे कि कार्यवाही की जाएगी।