फर्रुखाबाद: पुलमंडी में अचानक भरभरा कर गिरी दीवार, दो बच्चे मलवे में दबकर घायल, जिला अस्पताल लोहिया में भर्ती
कोतवाली फतेहगढ़ के पुलमंडी निवासी सिमरन उम्र 10 वर्ष पुत्री राजेश अपने पिता को कुछ सामान देने जा रही थी उनके साथ आस्था उम्र 7 वर्ष भी थी। अचानक दीवार गिरने से दोनों घायल हो गए।जिला अस्पताल लोहिया में दोनों घायल बच्चों का उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल लोहिया पहुंचकर फतेहगढ़ कोतवाल ने गुरुवार शाम 06:14 PM पर दोनों बच्चों की स्वास्थ्य की जानकारी ली