शाहबाद: खेड़ा बीबी जयी के रहने वाले युवक ने धोखाधड़ी करके ₹2 लाख ठगे, रिपोर्ट दर्ज
शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला खेड़ा बीबीजयी निवासी एक कथित वाहन स्वामी पर धोखाधड़ी करके दो लाख रूपये ठगने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शाहाबाद कोतवाली के मोहल्ला बरुआ बाजार निवासी सुधीर श्रीवास्तव पुत्र राजेन्द्र श्रीवास्तव के अनुसार उन्होंने खेड़ा बीबी जयी निवासी साजिद पुत्र जलील उर्फ जल्लू ने दो लाख की ठगी की।