खंडवा नगर: तीन दिन में जांच में आए 214 में से 113 मरीज़ों में फैटी लिवर की समस्या, 41 लिवर कैंसर की निगरानी में
जिले में तेजी से मरीजों में फैटी लिवर का रोग बढ़ है। इसके सबसे ज्यादा शिकार बीपी और शुगर के मरीज है। मेडिकल कॉलेज सह-जिला अस्पताल में तीन दिन तक चले शिविर में आए 214 में से 113 मरीजों में फैटी लिवर की समस्या मिली। वहीं 41 मरीजों को लिवर कैंसर की निगरानी में रखा गया है। मरीजों के डॉटा के आधार पर दिल्ली से अस्पताल में जांच के लिए जल्द ही मशीन आएगी।