शिवपुरी नगर: शिवपुरी: खाटू श्याम मंदिर के बाहर ऑटो से पुजारी के भाई का मोबाइल चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद
शनिवार सुबह करीब 9:50 बजे आशीष शर्मा मंदिर के बाहर खड़े ऑटो से मंदिर में सामान रखवा रहे थे। इसी दौरान दो अज्ञात चोर वहां पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एक चोर बाइक चालू कर खड़ा रहा, जबकि दूसरे ने मौका पाकर ऑटो में रखा आशीष का ओप्पो कंपनी का मोबाइल पार कर दिया। चोरी गए मोबाइल की कीमत लगभग 19 हजार रुपये बताई जा रही है।