अमानगंज: प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायज़ा
मंगलवार रात 8 बजे जानकारी प्राप्त हुई कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण राजाराम भारतीय ने मंगलवार को जिला जेल का औचक निरीक्षण कर जेल व्यवस्थाओं एवं बंदियों के हितार्थ संचालित गतिविधियों का अवलोकन किया।