अरियरी प्रखंड के मसौड़ा गांव में सोमवार सुबह 11 बजे कृषि विभाग आत्मा द्वारा किसान गोष्ठी आयोजित की गई। कृषि कर्मी रंजन कुमार यादव ने किसानों को रबी फसलों में लगने वाले कीट-रोगों से बचाव से संबंधित तकनीकी जानकारी दी। इसके साथ ही दलहन व तिलहन की उन्नत खेती पद्धति पर विस्तृत चर्चा की गई। गोष्ठी में 125 किसानों ने भाग लिया।