सिकंदराराऊ: सिकंदरा राऊ में चला नाला सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों ने क्षतिग्रस्त पटियों पर जताई नाराजगी
आगामी बरसात के मौसम को देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा नगर में नाला सफाई एवं अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सफाई कार्य के दौरान जेसीबी मशीनों की सहायता से नालों में जमा गाद, कूड़ा-कचरा और अन्य अवरोधों को हटाया गया, इस दौरान कुछ स्थानों पर नालों के ऊपर रखी पत्थर की पटिया और स्लैब क्षतिग्रस्त हो गए। जिन्हें नगर पालिका द्वारा ठीक कराया जा रहा है।