'एक पेड़ मां के नाम' अभियान: MPRDC लगाएगा 2000 पौधे, घटिया तहसील के स्कूल से हुई शानदार शुरुआत 🌳🏫
मध्य प्रदेश में सड़कों का जाल बिछाने वाला विभाग एमपीआरडीसी (MPRDC) अब अपना सामाजिक दायित्व निभाते हुए पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी अहम कदम बढ़ा रहा है। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत विभाग ने इस सीजन में जिले के स्कूलों और खेल परिसरों में 2000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इस महाभियान की शुरुआत घटिया तहसील के पानबिहार ग्राम स्थित सरकारी स्कूल से की गई, जहां अधिकारियों और कर्मचारियों ने आम, नीम, जामुन और शीशम के 100 से ज्यादा पौधे रोपे।
#EkPedMaaKeNaam #MPRDC #UjjainNews #TreePlantation #Environment Sitit24News
Ujjain Urban, Ujjain | Jul 26, 2026