शामली: शामली कलेक्ट्रेट में विभिन्न समस्याओं को लेकर किसान मजदूर संगठन ने दिया धरना
Shamli, Shamli | Apr 6, 2026 सोमवार दोपहर 3 बजे मिली जानकारी के मुताबिक किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में यूपी के किसानों की गेहूं खरीद पर पाबंदी, प्राईवेट स्कूलों की मनमानी, चीनी मिलों का बकाया गन्ना भुगतान, आपूर्ति विभाग, विद्युत, एनएचएआई व वन विभाग से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर शामली कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलास्तरीय अधिकारी को सौंपा।