उच्चैन: उच्चैन पुलिस ने फरार वारंटी बेताल सिंह को दबोचा, न्यायालय में करेगी पेश
भरतपुर। उच्चैन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे गिरफ्तारी वारंटी बेताल सिंह पुत्र यादराम को गिरफ्तार किया है। एएसआई फतेहसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी था और वह काफी समय से फरार चल रहा था।