एकमा: एकमा बाजार में 24 घंटे का अखंड अष्टयाम संपन्न, भक्तिमय हुआ माहौल
Ekma, Saran | Apr 11, 2026 एकमा नगर पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित मां काली एवं जरती माई स्थल पर 24 घंटे का अखंड अष्टयाम श्रद्धा एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ वैदिक विधि विधान से शशि भूषण मिश्रा , प्रीतम तिवारी एवं अंकित दुबे ने हवन पूजन कराया। अष्टयाम के समापन पर आयोजित विशाल भंडारे में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की।