नर्मदापुरम में निवास स्थित कार्यालय पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया ने एक विशेष अभिनंदन समारोह आयोजित किया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद नर्मदापुरम में नवनियुक्त एल्डरमैन का शाल-श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस दौरान सांसद नारोलिया ने नवनियुक्त पार्षदों को बधाई दी।