पूर्णिया पूर्व में मॉन्ट्रोज पब्लिक स्कूल का भव्य उद्घाटन, अब बच्चों को अपने क्षेत्र में ही मिलेगी बेहतर शिक्षा और कोचिंग की सुविधा।
पूर्णिया पूर्व के मंझेली चौक से 200 मीटर आगे पुल के नीचे 10 नवंबर को Montrose Public School का उद्घाटन किया गया। इस मौके पर पूर्णिया पूर्व के प्रमुख जियाउल हक, स्कूल के डायरेक्टर मोहम्मद समीर सहित कई गणमान्य एवं बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।
विद्यालय में नर्सरी से आठवीं कक्षा तक सीबीएसई पैटर्न के आधार पर अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई की व्यवस्था है। खास बात यह है कि यहां उर्दू भाषा के बच्चों के लिए भी विशेष शैक्षणिक सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। साथ ही बच्चों को कोचिंग की सुविधा भी मिलेगी, जिससे उन्हें पढ़ाई के लिए शहर नहीं जाना पड़ेगा।
मॉन्ट्रोज पब्लिक स्कूल का संदेश – तालीम भी, तरबियत भी।
#MontrosePublicSchool #Purnea #PurneaEast #ManjheliChowk #SchoolOpening #AdmissionOpen #CBSEPattern #UrduEducation #Education #MohammadSameer #ziaulhaq
Purnia East, Purnia | Nov 11, 2026