रामनगर: रिछली गांव के अमृत सरोवर में डूबकर एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
रिछली गांव के अमृतसरोवर में रविवार की देर शाम मनोज कुमार पुत्र झगड़ु उम्र करीब 25 वर्ष की डूब कर मौत हो गई। परिजनों के द्वारा बताया गया देर शाम मनोज शौच के लिए गए थे काफी देर तक वापस न आने पर उनकी तलाश की गई। तो अमृतसर सरोवर में डूबने की जानकारी हुई इलाज के लिए सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने मृत्यु घोषित कर दिया।