जटवा में बच्चों के खाने वाला एक्सपायर्ड चिप्स खुलेआम बिक्री हो रहा,ग्रामीणों ने मंगलवार दो बजे स्वास्थ्य विभाग से की शिकायत। ग्रामीण जावेद आलम ने बताया कि यह नमकीन व चिप्स खाकर बच्चे बीमार पड़ रहे रहे। बच्चों में पेट फूलने, उल्टी व दस्त की शिकायत है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ साजिया तरन्नुम ने कहा कि हम इसकी जांच कर रहे है। इस पर पूरी तरह से रोक लगेगी।