सबलगढ़: सरकारी शिक्षकों के कोचिंग पढ़ाने पर रोक सबलगढ़ में स्कूल समय में निरीक्षण में मिले बच्चे
राज्य शासन और जिला कलेक्टर द्वारा सरकारी शिक्षकों के निजी कोचिंग पढ़ाने तथा स्कूल समय में कोचिंग संस्थान संचालित करने पर प्रतिबंध लगाने के बावजूद जिले में आदेशों का पालन पूरी तरह नहीं हो रहा है। शुक्रवार सुबह करीब 10:40 बजे कई कोचिंग सेंटरों पर छात्र-छात्राएं पढ़ाई करते मिले।