बहराइच: कपूरथलापार्क में महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी व अश्लील हरकत के मामले में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बहराइच की महिला थाना पुलिस ने मंगलवार को कपूरथला पार्क में सार्वजनिक रूप से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने व अश्लील हरकत करने के मामले के एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम को प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अभियुक्त कोतवाली देहात क्षेत्र का रहने वाला है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना कर दिया गया है।