महिला थाना में मिशन शक्ति 5.0 के तहत आयोजित “साथ-साथ कार्यक्रम” में 5 पारिवारिक मामलों का सफल निस्तारण किया गया। थानाध्यक्ष पूनम मौर्या व काउंसलर रिफातुल्लाह अंसारी की मौजूदगी में आपसी विवाद से जूझ रहे दंपतियों को समझाइश दी गई। परामर्श के बाद सभी ने मतभेद भुलाकर साथ रहने पर सहमति जताई, जिससे परिवारों में फिर से खुशियां लौटीं।