चायल: नेवादा ब्लॉक में किसानों की समस्याओं पर भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन ने की बैठक, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन के जिलाध्यक्ष राकेश सिंह ने बुधवार को नेवादा ब्लॉक परिसर में किसान कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।किसानों ने नूरपुर हाजीपुर में खराब सड़क, ग्राम रेही में तालाब के ऊपर बनी पुलिया की ऊंचाई अधिक होने, गांवों में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए दवा छिड़काव कराने कहा!