दमोह: बस स्टैंड पर पुलिसकर्मी के सामने युवक पर चाकू से हमला, वीडियो वायरल
Damoh, Damoh | Apr 15, 2026 दमोह के बस स्टैंड चौराहा पर देर रात विवाद के बाद कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना पुलिसकर्मी के सामने हुई, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर मौजूद कार चालक ने पूरी वारदात का वीडियो बना लिया, जो बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल है। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।