बिलासपुर: नल-जल योजना में लापरवाही, सड़क खोदकर छोड़ दी; ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी
बिलासपुर तहसील के ग्राम पंचायत झांपी अंतर्गत ग्राम झिलमिली में नल-जल योजना के कार्य में ठेकेदार की लापरवाही सामने आई है। पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क खोदने के बाद उसका मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है। सड़क खराब होने से ग्रामीणों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।वाहन चालकों को भी आवागमन में परेशानी हो रही है और दुर्घटना की आशंका बनी हुई है