अमरोहा: गांव उकसी में खेत से चारा काटने को मना करना किसान को पड़ा भारी, महिला ने परिवार के साथ मिलकर किसान दंपति को पीटा
Amroha, Amroha | Mar 19, 2025 गांव उकसी निवासी रीना शर्मा पति ललित कुमार शर्मा ने आज बुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया है। वायरल वीडियो में रीना शर्मा ने बताया है कि उनके खेत मे गांव के ही कुछ जाटव समाज के लोग चारा काट रहे थे। जब चारा काटने को मना किया तो चारा काट रही महिलाओं ने अपने परिवार के लोगों को बुला लिया और किसान दंपति को बेरहमी से पिटा।