बहराइच: दरगाह थाना क्षेत्र के एक गांव में दो समुदायों के बीच विवाद, मारपीट और तनाव की स्थिति बनी
दरगाह शरीफ थाना के एक गांव में किशोरी को बहला फुसलाकर ले जाने के आरोप को लेकर दो समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए। आक्रोशित लोगों ने आरोपी युवक के घर पहुंचकर जमकर विवाद किया और रेलिंग तोड़ दी। इसके बाद आरोपी युवक के सहयोगी की आटा चक्की में आग लगाने की कोशिश की। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह हालात को नियंत्रित किया। सोमवार को पुलिस ने बताया कि जाच जारी है।