गया टाउन सीडी ब्लॉक: कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम पिपरपांती मोहल्ले में बंद घर से अज्ञात चोरों ने लाखो के गहने और नकदी पर किया हाथ साफ
गया के कोतवाली थाना क्षेत्र के नई गोदाम पिपरपांती मोहल्ले में एक बंद घर से लाखों रुपए की चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।पीड़ित अभिषेक कुमार ने गुरुवार की सुबह 10 बजे बताया कि वह अपनी पत्नी का परीक्षा दिलवाने गया था।पड़ोसियों के द्वारा घर का ताला टूटा होने की जानकारी मिली।वापस लौटा तो देखा कि घर के आलमीरा का ताला टूटा है और सारा सामान बिखरा पड़ा है।