चूरू: मेडिकल कॉलेज से निकली अंगदान जागरूकता रैली, जिसमें मेडिकल स्टूडेंट्स ने लिया भाग
Churu, Churu | Jul 22, 2026 चूरू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेडिकल कॉलेज और बीएससी नर्सिंग कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को अंगदान महादान जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली मेडिकल कॉलेज परिसर से शुरू होकर राजकीय भरतिया अस्पताल तक निकाली गई। इसका उद्देश्य आमजन को अंगदान के महत्व से अवगत कराना और अधिक से अधिक लोगों को इस जनहित अभियान से जोड़ना था।