इटावा: युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसाकर करोड़ों ठगने वाला शातिर गिरफ्तार, साइबर क्राइम थाना पुलिस ने की कार्रवाई
Etawah, Etawah | Apr 24, 2026 साइबर क्राइम थाना पुलिस ने सोशल मीडिया के माध्यम से युवाओं को ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के दलदल में धकेलने वाले एक शातिर ठग को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने महज कुछ समय में ही ठगी के पैसों से करीब एक करोड़ की संपत्ति खड़ी कर ली थी। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवा कुशवाहा पुत्र राजेंद्र कुमार, निवासी जालिम अड्डा सिविल लाइन के रूप में हुई है।