सीएमएचओ ने सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का किया औचक निरीक्षण, रखे साफ सफाई, जारी करे नोटिस
....
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश मिश्रा ने आज सिविल अस्पताल जयसिंहनगर का औचक निरीक्षण किया तथा अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
सीएमएचओ ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने सिविल अस्पताल में साफ सफाई न होने पर नाराजगी व्यक्त की, स्वास्थ्य केंद्र की निरंतर साफ सफाई करने के निर्देश दिए तथा सफाई कर्मियों द्वारा साफ सफाई न करने पर कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अस्पताल के ओपीडी कक्ष, चिकित्सकों, उपलब्ध संसाधनों सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ राजेश मिश्रा ने मातृत्व रोगी कक्ष, ए एन सी क्लीनिक , नवजात शिशु इकाई सहित अन्य वार्डो का भी निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी जयसिंहनगर अनुपस्थित रहने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान चिकित्सक, नर्स सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
#शहडोल #shahdol
Shahdol, Madhya Pradesh | Nov 15, 2026