अलवर: लक्ष्मणगढ़: अलवर में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, गर्मी से मिली राहत
Alwar, Alwar | Jul 8, 2026 अलवर, 7 जुलाई। अलवर में मंगलवार को हुई तेज बारिश से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिली। घने काले बादलों के कारण दिन में ही अंधेरा छा गया, जबकि रात तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। शहर के साथ अकबरपुर, अहमदपुर, नटनी का बारा और सिलीसेढ़ सहित कई ग्रामीण क्षेत्रों में भी अच्छी वर्षा हुई।