महोबा: पुलिस लाइन में 'ऑपरेशन रिंग रिटर्न' के तहत 151 गुम मोबाइल बरामद, एसपी ने मालिकों को सुपुर्द किए
Mahoba, Mahoba | Jul 7, 2026 पुलिस ने 'ऑपरेशन रिंग रिटर्न' के तहत 151 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मंगलवार को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह ने करीब 30 लाख रुपये मूल्य के मोबाइल वितरित किए। बरामदगी सर्विलांस सेल, साइबर थाना और सीईआईआर पोर्टल की मदद से हुई। एसपी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली पुलिस टीम को₹10 हजार का इनाम दिया