कर्वी: लक्ष्मणपुरी निवासी व्यक्ति ने पत्नी और जिम ट्रेनर सहित 3 लोगों पर भाई की हत्या का आरोप लगाया, कार्रवाई की मांग की
कर्वी के लक्ष्मणपुरी नि०शरद कुमार बख्शी ने अपने भाई भावनाथ बक्शी की पत्नी,प्रेमी,और पुत्र पर हत्या का आरोप लगाया है।शनिवार की दोपहर 3 बजे मीडिया के सामने जानकारी देते हुये शरद कुमार बख्शी ने बताया कि वह रूस मॉस्को में रहते है।बीती 8 नवंबर 2025 को उनके भाई की उक्त लोगों ने हत्या कर शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है।