सुसनेर: चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु पाटीदार के लिए किया जनसम्पर्क
सुसनेर में नगर परिषद अध्यक्ष पद के उपचुनाव को लेकर 29 सितंबर को मतदान होगा। इसके चलते आज रविवार की दोपहर 2 बजे पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह सुसनेर पहुंचे। उन्होंने मैना रोड से सुसनेर नगर में कांग्रेस प्रत्याशी विष्णु प्रसाद पाटीदार के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान विधायक भेरोसिह परिहार बापु, जिलाध्यक्ष विजयलक्ष्मी तंवर व तमाम कांग्रेस के नेतागण मौजूद रहे।