कोरबा: मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार कृष्ण दास ने प्रेस क्लब कोरबा में बदलते दौर में पत्रकारिता पर दिया व्याख्यान
Korba, Korba | May 13, 2026 बदलते दौर में मीडिया की जिम्मेदारी, पत्रकारिता की विश्वसनीयता और समाज में संवाद की भूमिका को लेकर कोरबा प्रेस क्लब ने कार्यक्रम का आयोजन किया। टीपी नगर स्थित कोरबा प्रेस क्लब के तिलक भवन में विशेष विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर गंभीर चर्चा हुई, जिसमें लोकतंत्र में मीडिया की अहम भूमिका को रेखांकित किया ग