जायल: जायल और आसपास के क्षेत्रों में कल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 7 बजे से 10 बजे तक रहेगी बंद
Jayal, Nagaur | Nov 20, 2024 जायल सहित आसपास के क्षेत्रों में कल गुरुवार को विद्युत आपूर्ति सुबह सात बजे से दस बजे तक बंद रहेगी। वहीं आज बुधवार को विद्युत विभाग की और से नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि कल गुरुवार को जायल जीएसएस पर आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते जायल, गुजरियावास, खिंयाला, राजोद, दुगस्ताऊ, जाखन, धारणा सहित आसपास क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।