डूंगला: अमीरामा में जनसुनवाई के दौरान 7 प्रकरणों का हुआ निस्तारण
बड़ीसादड़ी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत अमीरामा में राज्य सरकार के निर्देशानुसार गुरुवार को अटल सेवा केंद्र पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान प्रदेश के मुख्य सचिव भी ऑनलाइन जुड़े। जनसुनवाई में कुल 7 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।